![गिरौधपुरी जैतखाम छत्तीसगढ पर्यटन स्थल](https://m.cgpsctyari.com/wp-content/uploads/2022/04/गिरौधपुरी-जैतखाम-छत्तीसगढ-पर्यटन-स्थल.jpg)
गिरौदपुरी :- गिरौदपुरी सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरुघासीदासजी की जन्म स्थली है जो बलौदाबाजार जिले में स्थित है।
छत्तीसगढ़ में सतनाम पंथियों के लिये यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जहाँ कुतुबमीनार से भी ऊँचे जैतखाम का निर्माण किया गया है। यहां पर फाल्गुन पंचमी के दिवस विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें देश-विदेश के लोग भी सम्मिलित होते हैं।